विक्रमशिला सेतु: दूसरी रात भी सेतु की जांच, आज से आवागमन नहीं रुकेगा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में, आईआईटी की टीम ने विक्रमशिला सेतु की जांच की। रात 10 बजे से सेतु पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया और वाहनों को डाइवर्ट किया गया। जांच शुक्रवार सुबह तक पूरी होगी। जिला प्रशासन ने संयुक्तादेश जारी किया था, और मौके पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे ताकि यातायात सुचारु रहे।

विक्रमशिला सेतु: दूसरी रात भी सेतु की जांच, आज से आवागमन नहीं रुकेगा

भागलपुर, प्रधान संवाददाता।आईआईटी की टीम ने गुरुवार की रात भी लगातार दूसरे दिन विक्रमशिला सेतु की जांच की। इस दौरान रात 10 बजे के बाद सेतु पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया और आईआईटी की टीम ने पूरे सेतु की गहन जांच पड़ताल की। रात 10 बजे के बाद ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया था। विक्रमशिला सेतु की ओर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। हालांकि शुक्रवार सुबह तक जांच पूरी हो जाएगी और इसके बाद सेतु पर ट्रैफिक ब्लॉक फिलहाल नहीं लिया जाएगा। इसके लिए पहले ही जिला प्रशासन की ओर से संयुक्तादेश निकाला गया था। रात में ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

सेतु की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम न लगे, इसके लिए नवगछिया की ओर से भी पुलिकर्मी तैनात किए गए थे जो वाहनों को रोक रहे थे। इधर बायपास और जीरोमाइल से पहले ही वाहनों को सेतु की ओर मुड़ने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।