आईआईटी के छात्र ने साउथ एशिया स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट जीता

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के IIT के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के MTech छात्र पी विष्णु तेजा ने 2026 की SPE साउथ एशिया रीजनल स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी रिसर्च बायो-बेस्ड ज्विटेरियोनिक सर्फैक्टेंट पर केंद्रित है। अब वे SPE इंटरनेशनल स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने अमेरिका के ह्यूस्टन जाएंगे।

आईआईटी के छात्र ने साउथ एशिया स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट जीता

धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के एमटेक छात्र पी विष्णु तेजा ने 2026 सोसाइटी ऑफ पेट्रोलियम इंजीनियर्स (एसपीई) साउथ एशिया रीजनल स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट के मास्टर्स डिवीजन में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ अब उन्हें अमेरिका के ह्यूस्टन में होने वाले एसपीई इंटरनेशनल स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट के फाइनल में हिस्सा लेने का मौका मिला है। विष्णु तेजा ने यह सफलता अपने रिसर्च पेपर सिंथेसिस ऑफ बायो-बेस्ड ज्विटेरियोनिक सर्फैक्टेंट फॉर यूज इन एनहांस्ड ऑयल रिकवरी (ईओआर) एट हाई-टेम्परेचर रिजर्वॉयर कंडीशंस के लिए हासिल की। उनका रिसर्च हाई-टेम्परेचर रिजर्वॉयर कंडीशंस में एनहांस्ड ऑयल रिकवरी के लिए बायो-बेस्ड ज्विटेरियोनिक सर्फैक्टेंट तैयार करने पर केंद्रित है।

साउथ एशिया रीजनल कॉन्टेस्ट में टॉप करने के बाद विष्णु तेजा को 2026 एसपीई इंटरनेशनल स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट के फाइनल के लिए चुना गया है। यह फाइनल 21 अक्तूबर को अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित जॉर्ज आर ब्राउन कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसके अलावा वे एसपीई एनुअल टेक्निकल कॉन्फ्रेंस एंड एग्जिबिशन (एटीसीई) 2026 में भी अपना रिसर्च पेपर पेश करेंगे। यह कॉन्फ्रेंस 21 से 23 अक्तूबर तक ह्यूस्टन में होगी। तेजा ने कहा कि साउथ एशिया लेवल पर अपने रिसर्च को पहचान मिलना उनके लिए खुशी की बात है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईआईटी के छात्र ने साउथ एशिया स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट जीता