ट्रिपलआईटी का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होगा। इसमें बीटेक, एमटेक, डुअल डिग्री, एमबीए और पीएचडी के विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएगी। अभिभावक और परिजन भी समारोह में शामिल हो सकेंगे, लेकिन मुख्य सभागार में केवल विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। रात्रिभोज की व्यवस्था रहेगी।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगा। समारोह में बीटेक, एमटेक, डुअल डिग्री, एमबीए और पीएचडी कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दीक्षांत पोशाक (रोब) प्राप्त करनी होगी। अभिभावक और परिजन समारोह में शामिल हो सकेंगे, लेकिन मुख्य सभागार में सीमित क्षमता के कारण केवल विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। अभिभावक समीप के लेक्चर हॉल में समारोह का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। समारोह के बाद सभी के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था रहेगी।


