त्रिपुरा में हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देगा आईआईटी रुड़की

हिन्दुस्तान, रुडकी
share

आईआईटी रुड़की और त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन ने पारंपरिक हथकरघा उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए तीन साल की साझेदारी की है। इसके तहत उत्तर त्रिपुरा, उनाकोटी और धलाई जिलों की 500 महिला स्वयं सहायता समूह बुनकरों को तकनीक, डिजाइन, कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में मांग बढ़ाना है।

त्रिपुरा में हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देगा आईआईटी रुड़की

त्रिपुरा के हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने की पहल

त्रिपुरा के पारंपरिक हथकरघा उद्योग को पुनर्जीवित करने और महिला बुनकरों की आजीविका मजबूत करने के लिए आईआईटी रुड़की ने त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (टीआरएलएम) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। तीन साल की इस साझेदारी के तहत त्रिपुरा के तीन जिलों की 500 महिला स्वयं सहायता समूह बुनकरों को तकनीक, डिजाइन, कौशल विकास और उद्यमिता से जोड़ने पर काम किया जाएगा। सोमवार को हुए समझौते के दौरान त्रिपुरा सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अभिषेक सिंह और आईआईटी रुड़की के डिजाइन विभाग के प्रमुख प्रो. ए.के. शर्मा मौजूद रहे। समझौते पर टीआरएलएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरित कांति चकमा और आईआईटी रुड़की के डिजाइन विभाग के प्रो. बिभूति रंजन भट्टाचार्य ने हस्ताक्षर किए। इस पहल का लाभ उत्तर त्रिपुरा, उनाकोटी और धलाई जिलों की महिला बुनकरों को मिलेगा। समझौते के तहत महिला बुनकरों को उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में उनकी मांग बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईआईटी रुड़की के डिजाइन विभाग के प्रमुख प्रो. ए.के. शर्मा ने कहा कि डिजाइन, तकनीक और बहुविषयक ज्ञान के माध्यम से ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में टिकाऊ बदलाव लाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रो. सौरव अरोड़ा, प्रो. कल्पक के. कुलकर्णी और टीआरएलएम के विभिन्न जिलों के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह पहल पारंपरिक हथकरघा विरासत को आधुनिक बाजारों से जोड़ने के साथ महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦आईआईटी रुड़की ने किस संस्था के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?−
आईआईटी रुड़की ने त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (टीआरएलएम) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsत्रिपुरा में हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देगा आईआईटी रुड़की