रुड़की में शरीर की हर गतिविधि से ऊर्जा लेकर घाव भरने में मदद करेगा स्मार्ट बैंडेज

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने एक स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज विकसित किया है, जो शरीर की गतिविधियों से ऊर्जा लेकर घाव भरने में मदद करता है। यह तकनीक बिना बैटरी और बाहरी ऊर्जा स्रोत के विद्युत संकेत उत्पन्न करती है। इससे कोशिका प्रसार और प्रवासन में वृद्धि देखने को मिली है।

रुड़की में शरीर की हर गतिविधि से ऊर्जा लेकर घाव भरने में मदद करेगा स्मार्ट बैंडेज
रुड़की में शरीर की हर गतिविधि से ऊर्जा लेकर घाव भरने में मदद करेगा स्मार्ट बैंडेज

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएनएसटी), मोहाली के सहयोग से ऐसा स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज विकसित किया है, जो शरीर की प्राकृतिक गतिविधियों से ऊर्जा लेकर घाव भरने में मदद कर सकता है। 3डी-माइडास नामक यह तकनीक बिना बैटरी, तार या बाहरी ऊर्जा स्रोत के विद्युत संकेत उत्पन्न करती है।

तकनीक की विशेषताएँ

यह तकनीक शरीर के हिलने-डुलने से उत्पन्न यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत उत्तेजना में बदलती है। लचीली और वायु-संचार योग्य संरचना घाव से निकलने वाले द्रव के प्रबंधन में भी मदद करती है। इसे शरीर की गतिविधियों के अनुरूप ढलने के लिए मूल लंबाई से करीब 800 प्रतिशत तक खिंचने योग्य बनाया गया है। प्रयोगशाला परीक्षण में इस तकनीक से नियंत्रण की तुलना में करीब तीन गुना अधिक कोशिका प्रसार और 2.5 गुना अधिक कोशिका प्रवासन देखा गया।

पशु परीक्षण

पशु परीक्षण में 13 से 15 दिनों में करीब 90 से 95 प्रतिशत तक घाव बंद होने के साथ नई रक्त वाहिकाओं के निर्माण में भी वृद्धि हुई। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने इसे उन्नत सामग्री और अंतर्विषयक शोध से स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौती का समाधान करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। प्रधान अन्वेषक प्रो. कौशिक पारिदा ने कहा कि शरीर की गतिविधियों से ही विद्युत उत्तेजना पैदा होने से भविष्य में अधिक सुविधाजनक और स्व-संचालित घाव देखभाल तकनीक विकसित हो सकती है। शोध में कोशिका अनुकूलता और ऊतक पुनर्जनन के भी उत्साहजनक परिणाम मिले हैं।

न्य पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज क्या करता है?−
स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज शरीर की प्राकृतिक गतिविधियों से ऊर्जा लेकर घाव भरने में मदद करता है।
Maheshwar Prasad Singh

लेखक के बारे में

Maheshwar Prasad Singh

शार्ट बायो : महेश्वर सिंह बीते नौ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वे हिन्दुस्तान अखबार में हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
महेश्वर सिंह को पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव हैं। वर्तमान में वह प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान अखबार में हरिद्वार जनपद के रुड़की क्षेत्र में टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वर्ष 2023 से इस भूमिका में रहते हुए अपराध के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
महेश्ववर ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में दैनिक जनवाणी और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2020 से प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान अखबार से जुड़ा। वर्तमान में रुड़की सेंटर में टीम लीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन मास कम्युनिकेशन में पूरा करने के कारण पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छी समझ एवं पकड़ है। इसी वजह से क्राइम, आईआईटी, नगर निगम जैसे बीट पर अच्छी कमांड है।


विजन और अपराध रिपोर्टिंग
साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, पुलिस, कोर्ट, अपराध से जुडी घटना क्रम, नगर निगम, आईआईटी से जुड़ी विषयों पर महेश्वर सिंह की गहरी समझ है। उन्होंने कई एक्सक्लूसिव खबरें भी घटनाक्रम से जुड़ी दिए हैं। महेश्वर का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्य परखता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक प्रामाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
क्राइम, कोर्ट, नगर निगम, आईआईटी, सीबीआरआई, एनआईएच, राजनीति आदि रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरुड़की में शरीर की हर गतिविधि से ऊर्जा लेकर घाव भरने में मदद करेगा स्मार्ट बैंडेज