आईआईटी पटना में ‘थिंक इंडिया’ कार्यक्रम संपन्न

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में ‘थिंक इंडिया’ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इसमें देश भर से छात्र शामिल हुए। समापन पर, छात्रों और वक्ताओं के बीच संवाद हुआ, जिसमें राष्ट्रीय विकास और युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

आईआईटी पटना में ‘थिंक इंडिया’ कार्यक्रम संपन्न

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में दो दिवसीय ‘थिंक इंडिया’ कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। कई छात्र दूर-दराज से इसमें शामिल होने पहुंचे थे। समापन दिवस पर छात्रों और थिंक इंडिया के वक्ताओं के बीच संवादात्मक परिचर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय विकास, उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हुई। थिंक इंडिया के वक्ता आशीष चौहान ने छात्रों के साथ अनुभव साझा करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह पूरे कार्यक्रम में रहे।

उन्होंने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए तीन छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात की। उनके उत्साह, समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे विस्तृत बातचीत की व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआईआईटी पटना में ‘थिंक इंडिया’ कार्यक्रम संपन्न