आईआईटी से करें डेटा साइंस एवं मशीन लर्निंग बिजनेस एनालिटिक्स का सर्टिफिकेट कोर्स

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

आईआईटी ने पेशेवरों और स्नातक युवाओं के लिए एडवांस्ड डेटा साइंस और मशीन लर्निंग का छह माह का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। यह तीन अक्तूबर से शुरू होगा, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को एआई, एमएल और डेटा आधारित निर्णय लेने की तकनीकों में दक्ष बनाना है।

आईआईटी से करें डेटा साइंस एवं मशीन लर्निंग बिजनेस एनालिटिक्स का सर्टिफिकेट कोर्स

कानपुर। आईआईटी ने कार्यरत पेशेवरों और स्नातक युवाओं के लिए एडवांस्ड डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग फॉर बिजनेस एनालिटिक्स में छह माह का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। यह तीन अक्तूबर से शुरू होगा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) तथा डेटा आधारित फैसला लेने की आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाना है। आईआईटी और आईआईएम के विशेषज्ञ संकाय के सहयोग से तैयार इस कोर्स में प्रतिभागियों को पायथन और आर प्रोग्रामिंग, डेटा विश्लेषण, डेटा विजुअलाइजेशन, मशीन लर्निंग तथा जनरेटिव एआई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, उन्हें वास्तविक व्यावसायिक समस्याओं को हल करने, प्रक्रियाओं को स्वचालित बनाने और डेटा से उपयोगी निष्कर्ष निकालने का अनुभव भी मिलेगा।

कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि तेजी से बदलते पेशेवर माहौल में एआई और मशीन लर्निंग से जुड़ी क्षमताएं आवश्यक हो गई हैं। यह कोर्स किसी भी विषय में 55 फीसदी से स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए है। वहीं, संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले प्रतिभागी 40 फीसदी अंकों के साथ भी आवेदन कर सकते हैं।

Abhishek Singh

लेखक के बारे में

Abhishek Singh

शॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग

B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


शिक्षा और खेल विजन

शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईआईटी से करें डेटा साइंस एवं मशीन लर्निंग बिजनेस एनालिटिक्स का सर्टिफिकेट कोर्स