आईआईटीः ईएसजी व बिजनेस सस्टेनेबिलिटी में प्रवेश शुरू

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में आईआईटी ने ईएसजी और बिजनेस सस्टेनेबिलिटी से जुड़े विशेष कार्यकारी प्रमाणपत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। अभ्यर्थी एक सितंबर से 15 नवंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। यह चार माह का ऑनलाइन पाठ्यक्रम 5 दिसंबर से प्रारंभ होगा, जिसका उद्देश्य टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना है।

आईआईटीः ईएसजी व बिजनेस सस्टेनेबिलिटी में प्रवेश शुरू

कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी में ईएसजी और बिजनेस सस्टेनेबिलिटी से जुड़े विशेष कार्यकारी प्रमाणपत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी प्रवेश के लिए एक सितंबर से 15 नवंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। चार माह का यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम पांच दिसंबर से शुरू होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे कुशल पेशेवर तैयार करना है, जो बदलते नियमों को समझते हुए संस्थानों में जिम्मेदार और टिकाऊ विकास को बढ़ावा दे सकें। इसमें कुल 60 घंटे की लाइव ऑनलाइन सप्ताहांत कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही, प्रतिभागियों को एक विशेष ऑन-कैम्पस इमर्शन का भी अवसर मिलेगा। संस्थान के डिजाइन विभाग में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राजीव जिंदल ने कहा कि ईएसजी केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यवसाय की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईआईटीः ईएसजी व बिजनेस सस्टेनेबिलिटी में प्रवेश शुरू