डीपटेक व रक्षा क्षेत्र इकोसिस्टम मजबूत करेंगे आईआईटी-आईआईएम

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

आईआईटी कानपुर और आईआईएम बेंगलुरु के बिजनेस इनक्यूबेटर एनएसआरसीईएल ने भारत के डीप-टेक इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है। इसका विशेष ध्यान रक्षा, एयरोस्पेस और रणनीतिक क्षेत्रों पर होगा। दोनों संस्थान संयुक्त इनक्यूबेशन और एक्सेलरेशन कार्यक्रम चलाएंगे, स्टार्टअप्स को तकनीकी सत्यापन से बाजार तक पहुंचने में मदद करेंगे और उद्योग व निवेशकों से जुड़ाव बढ़ाएंगे।

डीपटेक व रक्षा क्षेत्र इकोसिस्टम मजबूत करेंगे आईआईटी-आईआईएम

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। देश में डीपटेक स्टार्टअप को गति देने और रक्षा क्षेत्र इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए देश के दो प्रमुख संस्थानों ने हाथ मिलाया है। आईआईटी कानपुर और आईआईएम बेंगलुरु के बिजनेस इंक्यूबेटर एनएसआरसीईएल के बीच समझौता हुआ है। यह अपनी तरह की पहली साझेदारी है, जो तकनीकी नवाचार, उद्यमिता और व्यवसाय विकास के क्षेत्र में दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता को एक मंच पर लाएगी। इसका उद्देश्य विशेष रूप से रक्षा, एयरोस्पेस और इनसे जुड़े रणनीतिक क्षेत्रों में भारत के डीप-टेक इकोसिस्टम को मजबूत करना है। समझौते पर आईआईटी के डीन आरएंडडी प्रो. जयंधरन गिरिधर राव और एनएसआरसीईएल की सीईओ रसिका प्रशांत ने हस्ताक्षर किए।

इस सहयोग का उद्देश्य डीप-टेक नवाचारों को तकनीकी सत्यापन से आगे बढ़ाकर व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य बनाना और वास्तविक परिस्थितियों में उनके उपयोग को प्रोत्साहित करना है। स्केल काटापुल्ट तकनीकी विशेषज्ञता और उन्नत अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं तक पहुंच के साथ ग्राहकों की आवश्यकताओं की पहचान, बाजार सत्यापन और उद्यम विकास के लिए संरचित सहयोग प्रदान करता है। प्रो. राव ने कहा कि संस्थान में डीप-टेक नवाचारों की एक मजबूत शृंखला मौजूद है। इन प्रौद्योगिकियों को बाजार तक पहुंचाने के लिए यह समझौता लाभकारी होगा। रसिका प्रशांत ने कहा कि यह साझेदारी राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो रक्षा और एयरोस्पेस क्षमताओं को मजबूत करेगी। आईआईटी की डीप-टेक क्षमताओं और एनएसआरसीईएल के बाजार के लिए तैयार उद्यमों को विस्तार देने का कार्य करेंगे। इस समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त इनक्यूबेशन एवं एक्सेलरेशन कार्यक्रमों, स्टार्टअप्स के लिए सह-इनक्यूबेशन अवसरों, ज्ञान के आदान-प्रदान, उद्यमिता से जुड़ी सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने, संयुक्त इकोसिस्टम गतिविधियों तथा उद्योग, निवेशकों और अन्य हितधारकों के साथ सहभागिता की संभावनाओं पर काम करेंगे। इस मौके पर प्रो. राजा प्रो. राजा अंगमुथु, अनुराग सिंह, डॉ. पूर्णा रॉय, डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री, पीयूष मिश्रा, प्रद्यानंद कुंभारे, प्रणव चतुर्वेदी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीपटेक व रक्षा क्षेत्र इकोसिस्टम मजबूत करेंगे आईआईटी-आईआईएम