प्रोफेसर एचसी वर्मा ने ली शिक्षकों की क्लास, दिए टिप्स

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में तीन दिवसीय पीजीटी भौतिक विज्ञान कार्यशाला समाप्त हुई। पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा ने योग्यता आधारित शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर गहराई से समझना आवश्यक है। साथ ही, डॉ. प्रियदर्शिनी ने मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर सत्र लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

प्रोफेसर एचसी वर्मा ने ली शिक्षकों की क्लास, दिए टिप्स

कानपु। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में आयोजित लखनऊ संभाग की तीन दिवसीय पीजीटी भौतिक विज्ञान कार्यशाला शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। समापन सत्र में प्रख्यात भौतिक विज्ञानी पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा ने योग्यता आधारित शिक्षा का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक योग्यता प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर गहराई से समझने में है। सही समझ विकसित होने पर विद्यार्थी अपने कौशल से कठिन प्रश्नों व जेईई एडवांस्ड जैसी परीक्षाओं को सरलता से हल कर सकते हैं। उन्होंने प्रयोगों से सीखने पर भी बल दिया। इसके बाद डॉ. प्रियदर्शिनी ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर सत्र लिया। प्राचार्य आरसी पांडे की उपस्थिति में सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रोफेसर एचसी वर्मा ने ली शिक्षकों की क्लास, दिए टिप्स