इनोवेशन इकोसिस्टम को आईआईटी संग मजबूत करेगा यूपीएलसी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में, आईआईटी कानपुर और यूपीएलसी मिलकर उत्तर प्रदेश के इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उद्योग, सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी की आवश्यकता है। स्टार्टअप्स के माध्यम से इलेक्ट्रानिक्स एवं तकनीक आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इनोवेशन इकोसिस्टम को आईआईटी संग मजबूत करेगा यूपीएलसी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के इनोवेशन इकोसिस्टम को आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर यूपीएलसी (उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड) मजबूत करेगा। इसके लिए उद्योग, सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी विकसित करना और डीपटेक हब बनाना जरूरी है। आईआईटी में चल रहे नवाचार और अनुसंधान कर रहे स्टार्टअप्स प्रदेश में इलेक्ट्रानिक्स एवं तकनीक आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे सकते हैं। यूपीएलसी के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी का भ्रमण किया और यहां चल रहे नवाचार की जानकारी ली। उन्होंने एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) के सीईओ डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री और सीओओ पीयूष मिश्रा के साथ बैठक की।

नोएडा कैम्पस में हुई बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न स्टार्टअप्स का दौरा किया और उनके संस्थापकों से बात कर अत्याधुनिक तकनीक व नवाचार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न इंक्यूबेटरों की क्षमता निर्माण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं पर भी मंथन हुआ। दोनों संस्थान के अधिकारियों ने प्रदेश में डीपटेक स्टार्टअप, इलेक्ट्रानिक्स उद्योग और इंक्यूबेशन नेटवर्क को मजबूत करने पर आपसी सहमति जताई। जल्द आपसी सामंजस्य स्थापित कर अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइनोवेशन इकोसिस्टम को आईआईटी संग मजबूत करेगा यूपीएलसी