आईआईटीः 32 छात्रों को मिली विदेश में नौकरी तो 83 फीसदी रहा प्लेसमेंट
आईआईटी कानपुर में सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं की प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की गई है। संस्थान के 32 छात्रों को विदेश में नौकरी मिली हैं, वहीं 83 फीसदी छात्रों ने मल्टीनेशनल कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर जॉब प्राप्त की है। इस वर्ष कुल 1,562 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर में सत्र 2025-26 के छात्र-छात्राओं की प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें संस्थान के 32 छात्रों को विदेश में नौकरी मिली हैं, वहीं 83 फीसदी छात्रों ने मल्टीनेशनल कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर जॉब प्राप्त की है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर है। नौकरियों की संख्या के साथ प्लेसमेंट को आई कंपनियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
प्लेसमेंट विवरण
आईआईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल कुल 1,562 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 1,295 छात्रों को आकर्षक पैकेज पर जॉब मिली है। स्नातक वर्ग में बीटेक, बीएस, डबल मेजर और ड्युअल डिग्री में 85 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली है। वहीं, परास्नातक कार्यक्रम में एमटेक, एमएससी, एमबीए, एमडेस और पीएचडी के 79 फीसदी छात्रों को आकर्षक नौकरी मिली है। इस साल 400 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया और 254 प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (पीपीओ) दिए गए। इंटर्नशिप में भी 638 ऑफर्स आए, जिसे 598 छात्रों ने स्वीकार किया है। वहीं, पाठ्यक्रम के अनुसार डबल मेजर में 97 फीसदी, एमडेस में 94 फीसदी, ड्युअल डिग्री में 93 फीसदी, एमएससी में 84 फीसदी, एमटेक में 76 फीसदी और एमबीए 81 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है। सर्वाधिक 100 फीसदी प्लेसमेंट कंप्यूटर साइंस में हुआ। इसी तरह, इलेक्ट्रिकल में 94 फीसदी, मैकेनिकल में 88 फीसदी, मैथ्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में 88 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है।
निदेशक का बयान
संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि प्लेसमेंट सत्र 2025-26 संतुलित और सकारात्मक रहा। छात्रों को आकर्षक पैकेज पर जॉब मिली है। वहीं, कई छात्र स्टार्टअप और उच्च शिक्षा की ओर गए हैं।
बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


