पाइप के अंदर अतिरिक्त वेल्ड बीट को हटाएगा खास ग्राइंडर

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

आईआईटी आईएसएम धनबाद के शोधकर्ताओं ने पाइप की अंदरूनी दीवार पर वेल्डिंग के बाद बनने वाले मटेरियल को हटाने के लिए एक नई तकनीक विकसित की है। इस तकनीक को सेंट्रीफ्यूगल फोर्स के आधार पर काम करने वाले ग्राइंडिंग उपकरण के रूप में बनाया गया है। यह तकनीक पाइपलाइन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

पाइप के अंदर अतिरिक्त वेल्ड बीट को हटाएगा खास ग्राइंडर

आईआईटी आईएसएम धनबाद के शोधकर्ताओं की टीम ने पाइप की अंदरूनी दीवार पर वेल्डिंग के बाद बनने वाले अतिरिक्त वेल्ड मटेरियल को हटाने के लिए एक उपयोगी तकनीक विकसित की है। तकनीक को सेंट्रीफ्यूगल फोर्स की मदद से काम करने वाले एक खास ग्राइंडिंग उपकरण के रूप में विकसित किया गया है। भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय ने अब इस इनोवेशन को पेटेंट प्रदान कर दिया है। एन इंटरनल ग्राइंडिंग अपरेटस टू रिमूव वेल्ड बीड फ्रॉम इनर वॉल ऑफ पाइप विद जेनरेटेड सेंट्रीफ्यूगल फोर्स नाम के इस इनोवेशन का इस्तेमाल पाइप की अंदरूनी सतह पर मौजूद वेल्ड बीड को हटाने में किया जा सकता है। वेल्डिंग के दौरान पाइप की अंदरूनी दीवार पर बचा अतिरिक्त मटेरियल फ्लूड के फ्लो में रुकावट पैदा कर सकता है और पाइपलाइन की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में यह तकनीक पाइप की अंदरूनी सतह को बेहतर बनाने और वेल्ड बीड हटाने से जुड़े इंडस्ट्रियल काम में उपयोगी हो सकती है。

शोध टीम

रिसर्च टीम में प्रो आलोक कुमार दास डीन (इनोवेशन एंड कॉरपोरेट रिलेशंस, प्रो. पवन कुमार सिंह, प्रो विवेक बाजपेयी और रिसर्च स्कॉलर अभिप्सा कर शामिल हैं। पेटेंट सर्टिफिकेट में चारों को इन्वेंटर के तौर पर दर्ज किया गया है।

उपकरण का डिज़ाइन

इस उपकरण में एक मोटर, रोटेटिंग हब, स्प्रिंग पर लगे चार ग्राइंडिंग स्टोन, बेयरिंग, डायमीटर एडजस्टर और सपोर्ट मैकेनिज्म शामिल हैं। मोटर के घूमने पर सेंट्रीफ्यूगल फोर्स के कारण स्प्रिंग फैलते हैं और ग्राइंडिंग स्टोन पाइप की अंदरूनी सतह के संपर्क में आ जाते हैं। इसके जरिए अंदर की सतह पर मौजूद वेल्ड बीड को ग्राइंड किया जा सकता है।

विशेषताएँ

इस डिजाइन की एक खासियत इसका एडजस्टेबल मैकेनिज्म है, जिससे ग्राइंडिंग स्टोन को पाइप के अंदरूनी डायमीटर के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं, बेयरिंग को इस तरह शामिल किया गया है कि ग्राइंडिंग के दौरान पाइप की दीवार को नुकसान से बचाने में मदद मिले। इस तरह यह उपकरण अलग-अलग डायमीटर वाले पाइप में इंटरनल ग्राइंडिंग के लिए संभावित इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन उपलब्ध कराता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦IIT ISM धनबाद के शोधकर्ताओं ने किस तकनीक का विकास किया है?−
आईआईटी ISM धनबाद के शोधकर्ताओं ने पाइप की अंदरूनी दीवार पर वेल्डिंग के बाद बनने वाले वेल्ड मटेरियल को हटाने के लिए एक तकनीक विकसित की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपाइप के अंदर अतिरिक्त वेल्ड बीट को हटाएगा खास ग्राइंडर