आईआईटी धनबाद पहुंचे स्कूली छात्र, इनोवेशन आइडिया पर किया काम

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद के पांच सरकारी स्कूलों के छात्रों ने आईआईटी आईएसएम धनबाद का दौरा किया। डवलपिंग इनोवेशन कल्चर एंड एंटरप्रेन्योरशिप (डाइस) इनिशिएटिव के तहत छात्रों को समस्या पहचानने और आइडिया जनरेशन से लेकर प्रोटोटाइप बनाने की दिशा में मेंटरिंग दी जाएगी। यह कार्यक्रम 30 नवंबर तक पूरा होगा।

आईआईटी धनबाद पहुंचे स्कूली छात्र, इनोवेशन आइडिया पर किया काम

धनबाद। जिले के पांच सरकारी स्कूलों का मेंटर बनाए गए आईआईटी आईएसएम धनबाद का बच्चों ने दौरा किया। डवलपिंग इनोवेशन कल्चर एंड एंटरप्रेन्योरशिप (डाइस) इनिशिएटिव के तहत फेज टू (एक्टिविटी-2) फील्ड विजिट एंड आइडिया क्रिएशन पूरा किया गया। हाईस्कूल बिराजपुर और हाईस्कूल डुमरिया के करीब 50-60 छात्रों और शिक्षकों ने इंस्टीट्यूट इनोवेशन हब जाकर आधुनिक लैब देखा। छात्रों को यह समझने का मौका मिला कि रोजमर्रा की जिंदगी में दिखाई देने वाली छोटी-छोटी समस्याएं किस तरह इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए शुरुआती बिंदु बन सकती हैं। अब अगले चरण में फेज तीन से फेज पांच के जरिए छात्रों को प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन और आइडिया जनरेशन से आगे बढ़ाकर प्रोटोटाइप और संभावित सॉल्यूशन तैयार करने की दिशा में मेंटरिंग दी जाएगी।

इन गतिविधियों को 30 नवंबर तक पूरा किया जाना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईआईटी धनबाद पहुंचे स्कूली छात्र, इनोवेशन आइडिया पर किया काम