इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम ने जीता प्रथम पुरस्कार
हिन्दुस्तान, बांदा
अतर्रा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम 'बॉट एवेंजर्स' ने IIT गुवाहाटी में आयोजित तकनीकी महोत्सव 'टेक्निश' की 'ट्रैक टाइटन्स' प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम ने तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया। संस्थान के निदेशक और कुलसचिव ने टीम को बधाई दी।

अतर्रा। आईआईटी गुवाहाटी में 29 से 30 अगस्त के बीच आयोजित प्रतिष्ठित तकनीकी महोत्सव ‘टेक्निश’ के अंतर्गत ‘ट्रैक टाइटन्स’ प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा, बांदा की टीम बॉट एवेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम बॉट एवेंजर्स में समर्थ गुप्ता, लकी सिंह, यश शर्मा, प्रशांत पटेल, अंकित यादव और आरव सहित कुल छह छात्र शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने तकनीकी दक्षता, नवाचार, टीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। संस्थान के निदेशक प्रो. दीपेंद्र सिंह एवं कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने टीम बॉट एवेंजर्स के सभी सदस्यों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


