आईआईटी के 361 वोटर करेंगे कार्यकारिणी का चुनाव
आईआईटी बीएचयू में समूह 'ब' और 'ग' के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए कार्यकारिणी समिति के चुनाव में 361 कर्मचारी मतदान करेंगे। पांच पदों के लिए 22 दावेदार हैं, जबकि सचिव पद पर एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया है। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में समूह ‘ब’ और ‘ग’ के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के फोरम की अंतरिम कार्यकारिणी समिति के लिए आज 361 कर्मचारी मतदान करेंगे। कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए कुल 22 कर्मचारियों ने दावेदारी की है जबकि सचिव पद पर एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया। शुक्रवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद देररात तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। मतदान केंद्र पर प्रशासनिक और तकनीकी संवर्ग के कर्मचारी वोटरों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में संचालित की जाएगी। कार्यकारिणी में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्य तकनीकी और प्रशासनिक संवर्ग के पद निर्धारित किए गए हैं।
कर्मचारियों के परिचय पत्र को ही उनका वोटर आईडी निर्धारित किया गया है। गुरुवार को पूरे दिन आईआईटी परिसर में चुनाव को लेकर हलचल रही। चुनाव अधिसूचना के तहत उम्मीदवारी और मतदान से वंचित करने पर कुछ कर्मचारियों ने नाराजगी भी थी। आईआईटी प्रशासन ने बैलेट बॉक्स के जरिए चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कराने की तैयारी की है।


