ट्रिपलआईटी : दीक्षांत में 728 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होगा। इसमें 728 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां दी जाएंगी। मेधावी विद्यार्थियों को 22 पदक भी दिए जाएंगे। मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद ए. नाटू होंगे।

ट्रिपलआईटी : दीक्षांत में 728 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां
ट्रिपलआईटी : दीक्षांत में 728 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का 21वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से प्रस्तावित है। समारोह में कुल 728 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां दी जाएंगी। इनमें 466 स्नातक, 210 स्नातकोत्तर, एमटेक-पीएचडी के 13 दोहरी उपाधि धारक, एमबीए-पीएचडी का एक विद्यार्थी, कार्यरत पेशेवरों के लिए पीएचडी के सात विद्यार्थी और 31 शोधार्थी शामिल हैं। मेधावी विद्यार्थियों को 22 पदक भी प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी गुरुवार को निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने ने प्रेसवार्ता में दी।

उपाधियों का वितरण

निदेशक ने बताया कि स्नातक स्तर पर 281 विद्यार्थियों को बीटेक (आईटी), 140 को बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) और 45 को बीटेक (बिजनेस इंफॉर्मेटिक्स) की उपाधि मिलेगी। इसके अलावा एमटेक, एमबीए समेत अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 210 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद ए. नाटू, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) कोलकाता होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रो. भीम सिंह और ट्रिपलआईटी के पूर्व छात्र एवं डिसेक्ट एआई के संस्थापक एवं सीईओ अपूर्व कुमार होंगे।

पदक प्राप्तकर्ता

वर्ष 2026 के उत्कृष्ट समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिव्यांश ओमर को अध्यक्ष स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। बीटेक (आईटी) में दिव्यांश ओमर को स्वर्ण, शाह आर्यन को रजत और इंदुरी नागा आदित्य रेड्डी को कांस्य पदक मिलेगा। बीटेक (ईसीई) में कासु साई उषाश्री को स्वर्ण, विधि अग्रवाल को रजत और ध्रुव अग्रवाल को कांस्य पदक दिया जाएगा। एमबीए में यश पंत को स्वर्ण, प्रशांत को रजत और मेघा केशवरानी को कांस्य पदक मिलेगा। एमटेक (आईटी) में मांसा पीजे, उत्कर्ष चौहान और उत्कर्ष कुमार को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य तथा एमटेक (ईसीई) में मोहम्मद कैफुद्दीन खान, दीपक जोशी और सुष्मा को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। छह एंडोमेंट पदक भी दिए जाएंगे।

सामान्य प्रश्न

✦दीक्षांत समारोह कब होगा?−
दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे से होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रिपलआईटी : दीक्षांत में 728 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां