आईआईएम शिलांग में अब्दुल कलाम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीआईआईएम शिलांग ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा शिक्षा और नैतिक नेतृत्व की उनकी विरासत को सम्मानित करने के लिए स्थापित की गई है। डॉ. कलाम ने आईआईएम शिलांग में अपना अंतिम व्याख्यान दिया था, जहां उन्होंने मंच पर गिरकर अपनी जान गंवाई।

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शिलांग ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा शिक्षा, नवाचार और नैतिक नेतृत्व की उनकी अमिट विरासत को सम्मान देने के लिए स्थापित की गई। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 27 जुलाई, 2015 को हमारे ग्रह को और अधिक रहने योग्य कैसे बनाया जाए विषय पर व्याख्यान देने आईआईएम शिलांग पहुंचे थे। छात्रों को संबोधित करते समय वह अचानक मंच पर गिर पड़े थे और बाद में उनका निधन हो गया था। संस्थान में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अंतिम व्याख्यान के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह कार्यक्रम हुआ।
आठ फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण डॉ. कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर किया गया।


