आईआईएम बोधगया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
आईआईएम बोधगया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया श्रमदान फोटो न्यूज बोधगया, निज प्रतिनिधि आईआईएम बोधगया में स्वच्छता ही सेवा

आईआईएम बोधगया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 16 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के तहत पखवाड़े का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व संस्थान की निदेशक प्रो. विनीता सहाय ने किया। स्टूडेंट अफेयर्स कमेटी ने छात्र संगठनों तरंग और समत्वम् के सहयोग से अभियान का संचालन किया। इसकी शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई, जिसमें विद्यार्थियों, फैकल्टी और कर्मचारियों ने स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गया के सहयोग से ‘सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित किया गया।
इसमें हाउसकीपिंग, सुरक्षा और प्रशासनिक कर्मचारियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, वाइटल्स मॉनिटरिंग और दंत परामर्श किया गया। विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर जागरूकता सह संगीतमय सत्र भी हुआ। अभियान के अंतिम दिन परिसर को आठ स्वच्छता क्षेत्रों में बांटकर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। निदेशक ने विद्यार्थियों, फैकल्टी और कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया।

