वेबिनार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र नोएडा के इनोवेशन क्लब द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की छठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष ऑनलाइन वेबिनार

इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र नोएडा के इनोवेशन क्लब द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की छठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का विषय एनईपी और उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए अकादमिक योजना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, कटरा जम्मू के प्रो. अंकुश आनंद उपस्थित रहे। उन्होंने उच्च शिक्षा में एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन और दूरगामी अकादमिक रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। परिचर्चा में इग्नू अध्ययन केंद्र, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के समन्वयक प्रो. आनंद के सिंह ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने मूल्यवान विचार साझा किए।
वेबिनार में विभिन्न अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर शिक्षा नीति पर गहन मंथन किया।


