31 जुलाई तक बढ़ी इग्नू जुलाई सत्र प्रवेश की अंतिम तिथि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। इच्छुक छात्र इस बढ़े हुए समय का लाभ उठाकर अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं।

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के अंतर्गत विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। इग्नू अध्ययन केंद्र-2705, डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून की समन्वयक डॉ. ओनिमा शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे विस्तारित अवधि का लाभ उठाकर अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इग्नू विद्यार्थियों को लचीली और गुणवत्तापूर्ण दूरस्थ शिक्षा उपलब्ध कराता है, जिससे वे नौकरी, नियमित अध्ययन या अन्य जिम्मेदारियों के साथ भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ इग्नू के किसी अन्य उपयुक्त कार्यक्रम में भी अध्ययन कर सकते हैं। इग्नू में मानविकी, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, कंप्यूटर अनुप्रयोग, शिक्षा सहित विभिन्न कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वे प्रवेश प्रक्रिया और पाठ्यक्रमों की जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र-2705, डीएवी(पीजी) कॉलेज, देहरादून से संपर्क करें तथा 31 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
लेखक के बारे में
Omprakash Satiशॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।
करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।
विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना


