इग्नू जुलाई 2026 सत्र में फ्रेश एडमिशन की तिथि 13 अक्टूबर तक विस्तारित
हिन्दुस्तान, पूर्णिया
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए फ्रेश एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी है। इग्नू सहायता केन्द्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र में फ्रेश एडमिशन की अंतिम तिथि अब 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। यह विस्तार मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी अधिसूचित कार्यक्रमों के लिए लागू है। हालांकि, सर्टिफिकेट प्रोग्राम और सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम इस विस्तार के अंतर्गत शामिल नहीं हैं। यह सुविधा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा एवं ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी कार्यक्रमों के शिक्षार्थियों के लिए उपलब्ध है।

