13 अक्टूबर तक बढ़ी इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र के लिए प्रवेश तिथि को 13 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डॉ. सोमेन्द्र सिंह ने बताया कि युवा और नियमित विद्यार्थी इग्नू से दोहरी डिग्री या पत्राचार शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

13 अक्टूबर तक बढ़ी इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि

रामपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी है। राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (27127) के समन्वयक डॉ. सोमेन्द्र सिंह ने बताया कि बी.ए., बी.कॉम., एम.कॉम., एम.ए. (विभिन्न विषय), एमएसडब्ल्यू और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थी समर्थ पोर्टल (इग्नू एडमिशन) पर क्षेत्रीय केंद्र 39 (नोएडा) व रामपुर केंद्र का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यरत युवा और नियमित विद्यार्थी भी इग्नू से दोहरी डिग्री या पत्राचार शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र रामपुर महाविद्यालय में ही रहेगा। प्राचार्य प्रो. जागृति मदान ढींगरा ने बताया कि इग्नू की लचीली व किफायती दूरस्थ शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों के करियर निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News13 अक्टूबर तक बढ़ी इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि