31 जुलाई तक करें इग्नू में प्रवेश को आवेदन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने प्रवेश प्रक्रिया को बढ़ा दिया है। स्नातक और विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। सेंट जॉन्स कॉलेज इग्नू केंद्र पर कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिसके लिए अधिक जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गयी है। छात्रों को स्नातक से लेकर विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब अधिक समय मिलेगा। इग्नू की ओर से आवदेन की समय सीमा को 31 जुलाई कर दिया है। सेंट जॉन्स कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. रोहन जे. डीसूजा ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तारीख 15 जुलाई निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। उनके अनुसार सेंट जॉन्स कॉलेज केंद्र पर कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग के कई पाठ्यक्रम संचालित हैं।
इनमें मुख्य रूप से बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएजेसी (पत्रकारिता), बीएसडब्ल्यू, बीटीएस और विभिन्न विषयों में एमए (हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, लोकप्रशासन, सामाजिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, पत्रकारिता आदि) शामिल हैं। इसके साथ ही एमकॉम, एमसीए, एमबीए (वित्तीय प्रबंधन, एचआर, मार्केटिंग, बिक्री प्रबंधन), डिप्लोमा (पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन) और सर्टिफिकेट कोर्स (सीआईजी मार्गदर्शन, सीएचआर मानव अधिकार) भी उपलब्ध हैं। एकल विषय में स्नातक (बीए ऑनर्स) और बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई भी यहां से की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेंट जॉन्स कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


