आईजीआईएमएस : हड्डी के गंभीर रोगों की पहचान और उपचार की दी गई सीख
आईजीआईएमएस के ऑर्थोपेडिक विभाग में शुक्रवार को पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. संतोष कुमार ने किया, जहां छात्रों को हड्डी के रोगों की पहचान और उपचार पर जानकारी दी गई। इसमें कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भाग लिया।

आईजीआईएमएस के ऑर्थोपेडिक विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए शुक्रवार को एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. संतोष कुमार ने किया। उद्घाटन आईजीआईएमएस के निदेशक प्रो. (डॉ.) बिंदे कुमार, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य डॉ. राजीव रंजन, प्रो. (डॉ.) मनीष मंडल, बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने किया। मौके पर छात्रों को हड्डी के गंभीर रोगों की पहचान, जांच और उपचार की सीख दी गयी। कार्यक्रम में नई दिल्ली के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुमित सुराल, पीजीआई चंडीगढ़ के अतिरिक्त प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) विशाल कुमार, एम्स गोरखपुर के अतिरिक्त प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) राजनंद कुमार, एम्स भुवनेश्वर के अतिरिक्त प्रोफेसर प्रो. (डॉ.) मंटू जैन, पटना के प्रो. (डॉ.) रंजीत कुमार सिंह, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. जानकी शरण भदानी तथा एएनएमएमसीएच, गया के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश ने भाग लिया।
मौके पर वैज्ञानिक सत्र का भी आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व प्रो. डॉ. रितेश रुनु ने की। विभाग की ओर से प्रो. (डॉ.) मनीष कुमार (वैज्ञानिक समिति अध्यक्ष), डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. निशांत कश्यप, डॉ. विद्या सागर तथा आयोजन सचिव डॉ. अभिजीत सुभाष भी उपस्थित रहे।

