आईजी ने साइबर अपराधों के खतरों से एसएसबी को किया सजग

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share

महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने सीमा सुरक्षा, सैन्य अनुशासन और सुदृढ़ प्रबंधन के लिए एसएसबी 70वीं वाहिनी मुख्यालय और नेपाल सीमा चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का मूल्यांकन करते हुए जवानों को अनुशासन, फिटनेस और त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराधों से सावधान रहने और सोशल मीडिया पर गोपनीयता बनाए रखने की सलाह दी।

आईजी ने साइबर अपराधों के खतरों से एसएसबी को किया सजग

दो दिवसीय प्रवास पर आई महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने सीमा सुरक्षा, सैन्य अनुशासन व सीमांत क्षेत्र में सुदृढ़ प्रबंधन के उद्देश्य से एसएसबी 70वीं वाहिनी मुख्यालय और नेपाल सीमा पर स्थित चौकी बरसोला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अभिलेखों के रख-रखाव, आधुनिक शस्त्रागार, प्रशिक्षण क्षेत्र, क्वार्टर गार्ड, मैस व सुरक्षा प्रबंधों का मूल्यांकन किया। साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति सजग रहने व व्यक्तिगत व संवेदनशील डाटा की सुरक्षा के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसएसबी जवानों को सम्बोधित करते हुए महानिरीक्षक ने कहा कि ड्यूटी व दैनिक दिनचर्या में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और सतर्कता का पालन करें। सीमा पार से होने वाली अवांछित व अवैध गतिविधियों, तस्करी व राष्ट्रविरोधी तत्वों पर तुरंत कार्रवाई को इंटेलिजेंस नेटवर्क सक्रिय व मजबूत बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशनल व सुरक्षा कार्यों के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत बॉडी पेयर सिस्टम को पूरी कड़ाई व प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के प्रति सभी जवान सतर्क व जागरूक रहें। वर्दी या बल से संबंधित कोई भी गोपनीय व आधिकारिक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करें।उन्होंने पारंपरिक बड़ा खाना में जवानों के साथ बैठकर सहभोज किया। नेपाल सीमा चौकी बरसोला में तैनात जवानों के सुरक्षा प्रबंधों, सीमा स्तंभों की स्थिति, पेट्रोलिंग प्रणाली आदि को देखा। इस दौरान उपमहानिरीक्षक वी विक्रमण व राजन कुमार श्रीवास्तव कमान्डेंट 70वीं वाहिनी, डॉ. शालिनी परिहार कमान्डेंट पशुचिकित्सा क्षेत्रक मुख्यालय, डॉ. दिनेश कुमार द्वितीये कमान अधिकारी चिकित्सा उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईजी ने साइबर अपराधों के खतरों से एसएसबी को किया सजग