इफको में निकाली गई स्वच्छता रैली और किया पौधरोपण

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

बाबूगंज। इफको फूलपुर में गांधी जयंती पर स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की

इफको में निकाली गई स्वच्छता रैली और किया पौधरोपण

इफको फूलपुर में गांधी जयंती पर स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की भावना के साथ भव्य स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ इकाई प्रमुख पीके सिंह के नेतृत्व में हुआ। हाथों में बैनर-पोस्टर और स्वच्छता जागरूकता के नारे लगाते हुए कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के बाद इफको घियानगर कॉलोनी में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक पीके सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने और भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में इफको सदैव सहभागी रहेगा।

उन्होंने वर्षभर संयंत्र और कॉलोनी को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शंभू शेखर ने बताया कि इफको फूलपुर में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया, जिसमें स्वच्छता शपथ, कार्यालयों में पुरानी फाइलों की सफाई, कैंटीन कर्मियों को प्रशिक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा जागरूकता, केंद्रीय विद्यालय में स्वच्छता से समृद्धि कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का समन्वय अनिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सरिता सिंह, पीके पटेल, एके गुप्ता, अरुण कुमार, आरपी यादव, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइफको में निकाली गई स्वच्छता रैली और किया पौधरोपण