लखनऊ मंडल का केवि इफकों में परीक्षण कैंप शुरू
आंवला में इफको केंद्रीय विद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड लखनऊ मंडल का तृतीय सोपान परीक्षण शिविर शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सत्यजित प्रधान ने उद्घाटन किया और विद्यार्थियों के लिए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, तथा सेवा-भाव का महत्त्व बताया। इस कैंप में 124 स्काउट गाइड प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर दिए गए।

फोटो 07, 08- आंवला के इफको केवि में लखनऊ मंडल का केवि इफकों में परीक्षण कैंप शुरू हुआ आंवला। इफको केंद्रीय विद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड लखनऊ मंडल के तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।शुभारंभ मुख्य अतिथि इफको वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान तथा प्राचार्यां टाइनी टोट्स केतकी प्रधान तथा नामित विद्यालय समिति अध्यक्ष अमित गुप्ता, विशिष्ट अतिथि आर सी शर्मा, डिस्ट्रिक्ट कमिश्रर गाइड अमिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कॉलेज के प्राचार्य ने केतकी प्रधान तथा एलओसी स्काउट आरएल सिंह द्वारा सत्यजित प्रधान, अमित गुप्ता को स्कार्फ पहनाकर उनका स्वागत किया गया। शेफाली माहेश्वरी, केवि एएफएस बरेली द्वारा स्थल प्राचार्या अमिता सिंह का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सेवा-भाव एवं टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को कैंप के नियमों, अनुशासन तथा परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। ध्वजारोहण के बाद स्काउट गाइड प्रार्थना हुई। 124 स्काउट गाइड को चेस्ट नंबर दिया गया। संचालन कल्पना माहेश्वरी, धन्यवाद ज्ञापन अम्भोज बाजपेई ने किया। देश दीपक त्रिपाठी, राजपाल श्रीवास्तव, वसीम राजा, प्रशांत कुमार, सुप्रिया राजपूत, ऋचा पाण्डेय, चेतन दास, नितिन राठौर, अमिता (संगीत शिक्षिका ) मौजूद रहीं।


