केंद्र राम मंदिर नहीं बना सकता तो हमें कहे : उद्धव ठाकरे
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि अगर आप राम मंदिर नहीं बना सकते तो हमें कहें, हमारे शिव सैनिक राम मंदिर बनाने के लिए तैयार हैं। उद्धव गुरुवार...
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि अगर आप राम मंदिर नहीं बना सकते तो हमें कहें, हमारे शिव सैनिक राम मंदिर बनाने के लिए तैयार हैं।
उद्धव गुरुवार को दशहरा के अवसर पर स्थानीय शिवाजी पार्क में जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र को लक्ष्य कर कहा, रावण हर वर्ष खड़ा हो जाता है लेकिन राम मंदिर नहीं बन पाता। आपने राम मंदिर और कश्मीर में धारा 370 हटाने का आश्वासन देकर चुनाव जीता है। इसलिए इन आश्वासनों को पूरा करना भी आपकी जिम्मेदारी है। यदि आप राम मंदिर नहीं बना सकते तो हमें कहें, हमारे शिव सैनिक राम मंदिर बनाने को तैयार हैं। हम 25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। हमें सभी साधु-संतों का समर्थन प्राप्त है।
राम मंदिर निर्माण पर भागवत के आह्वान को भाजपा का समर्थन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का गुरुवार को भाजपा के कई नेताओं ने समर्थन किया। इन नेताओं ने कहा कि कानून बनाया जाना संवैधानिक रूप से वैध है और कोर्ट में मामले में विलंब होने के कारण इसे विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, करीब 500 साल पहले विदेशी आक्रमणकारी भारत आए। उन्होंने हमारी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने का प्रयास किया। अयोध्या में जहां राम लला विराजमान हैं वहां राम मंदिर होना चाहिए, क्योंकि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। हम भी मंदिर निर्माण चाहते हैं।
शर्मा ने कहा, राम मंदिर बनाने के लिए हमेशा दो विकल्प हैं। पहला, कानूनी रास्ता अख्तियार किया जाए और दूसरा, आम सहमति बनाई जाए। इस सिलसिले में अध्यादेश लाना कानूनी रास्ता होगा, जो संविधान के मुताबिक होगा।
उन्होंने कहा, लोगों को अदालत से काफी उम्मीद थी। अब तारीख पर तारीख लगेगी। मामला काफी लंबे समय तक खिंच चुका है। अब इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। संसद के विकल्प के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। लोगों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। अब इसका कोई विरोध नही कर रहा है, जो इसका विरोध कर रहे थे वे अब जय श्रीराम और जय भोले के नारे लगा रहे हैं।
शर्मा का बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस कथन के बाद आया है, जिसमें उन्होंने गुरुवार को कहा था कि सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करे और जरूरत हो तो इसके लिए कानून बनाए।
देश से फरेब कर रहा था फौजी, पाक की खुफिया एजेंसी के लिए कर रहा था काम
शर्मनाकः गैंगरेप पीड़ित 16 साल की लड़की को स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला