दो दिन बाद भी युवक व अधेड़ के शव की नहीं हुई पहचान
हिन्दुस्तान, भागलपुर
सोमवार को नवगछिया और जीरोमाइल में मिला था दोनों शव भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। दो दिन

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। दो दिन बाद भी मायागंज अस्पताल में रखे दो लावारिश शव की पहचान नहीं हो सकी है। बरारी और नवगछिया आरपीएफ की तरफ से शव की पहचान हो सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि नवगछिया आरपीएफ की तरफ से एक जख्मी युवक को मायागंज लाया गया था। जहां युवक की मौत हो गई। बीते सोमवार को बरारी पुलिस कैंप की तरफ से शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। जख्मी हालत में युवक कटरिया रेलवे यार्ड में मिला था। उसके पास छपरा से बारसोई जाने का टिकट मिला था। वहीं, अधेड़ का शव जीरोमाइल के पास मिला था।
जानकारी के अनुसार गुरुवार तक पहचान नहीं होने पर पुलिस शव का अंतिम संस्कार करेगी।


