आईडीबीआई बैंक की बिक्री के प्रस्ताव पर एआईआरआरबीईए का कड़ा विरोध

हिन्दुस्तान, गोड्डा
Follow us on Google News
share

अखिल भारतीय क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ ने आईडीबीआई बैंक में सरकार और एलआईसी की संयुक्त 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स से संबद्ध कंपनी को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने का विरोध किया है। संगठन ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव ने सार्वजनिक बैंकिंग और कर्मचारियों के हितों की रक्षा पर जोर दिया।

आईडीबीआई बैंक की बिक्री के प्रस्ताव पर एआईआरआरबीईए  का कड़ा विरोध

गोडडा प्रतिनिधि। अखिल भारतीय क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ (ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन) ने आईडीबीआई बैंक में भारत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की संयुक्त 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स से संबद्ध कंपनी को ₹52,878.08 करोड़ में बेचने के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन संगठन ने केंद्र सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और सार्वजनिक बैंकिंग व्यवस्था के व्यापक हितों की रक्षा करने की मांग की है। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों की रक्षा करना देश की आर्थिक व्यवस्था तथा आम जनता के हित में आवश्यक है। और उससे संबद्ध संगठन सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग व्यवस्था के निजीकरण तथा सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों को निजी या विदेशी पूंजी के हवाले करने के प्रयासों का लगातार विरोध करते रहे हैं।

आईडीबीआई हिस्सेदारी बिक्री पर विरोध

सार्वजनिक बैंकिंग व्यवस्था के भविष्य पर चिंता

ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन ने अपने प्रेस वक्तव्य में कहा है कि आईडीबीआई बैंक अपनी पूर्ववर्ती कठिनाइयों से उबरकर लाभ अर्जित कर रहा है। ऐसे में बैंक का नियंत्रण विदेशी निवेशक को सौंपने के प्रस्ताव पर संगठन ने गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने संसद में सरकारी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से नीचे नहीं जाने के संबंध में दिए गए आश्वासन का उल्लेख करते हुए सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

सार्वजनिक बैंकों की भूमिका

नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आर्थिक विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक न्याय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सार्वजनिक बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना आवश्यक है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦आईडीबीआई बैंक में कितनी हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है?−
भारत सरकार और एलआईसी की संयुक्त 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईडीबीआई बैंक की बिक्री के प्रस्ताव पर एआईआरआरबीईए का कड़ा विरोध