धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

आईडीबीआई बैंक में संदिग्ध लेनदेन के खातेदार के खिलाफ एसआई मीना रावत ने मुकदमा दर्ज कराया है। खाते से बीते 25 फरवरी 2026 को चेक के माध्यम से धोखाधड़ी क

धोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

काशीपुर, संवाददाता। आईडीबीआई बैंक के एक खाते का उपयोग कथित रूप से साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई मीना रावत की तहरीर पर पुलिस ने खाताधारक लखविंदर सिंह निवासी कचनालगाजी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को साइबर सेल से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज संदिग्ध चेक संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद एसआई मीना रावत ने आईडीबीआई बैंक पहुंचकर खाते की जांच कराई। बैंक रिकॉर्ड में सामने आया कि संबंधित खाता लखविंदर सिंह के नाम संचालित है।

जांच में पता चला कि 25 फरवरी 2026 को इसी खाते से चेक के माध्यम से निकाली गई 4.50 लाख रुपये की रकम स्वयं खाताधारक ने प्राप्त की थी। जांच के दौरान खाते में 13,418 रुपये की विवादित राशि दर्ज मिली। वहीं 6 नवंबर 2025 को 10 हजार रुपये के संदिग्ध लेनदेन की शिकायत भी एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज है। फिलहाल खाते में 9,955 रुपये होल्ड हैं, जबकि 10 हजार रुपये लोन के रूप में सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस ने पिछले छह माह के बैंक लेनदेन का विवरण खंगाला तो खाते में लाखों रुपये का आवागमन मिला। इसके अलावा साइबर पुलिस स्टेशन वेस्ट, दिल्ली और समर्थ पुलिस स्टेशन, पुणे (महाराष्ट्र) में भी इस खाते से संबंधित शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया खाता साइबर ठगी की धनराशि प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया गया प्रतीत होता है। मामले की विवेचना एसआई गिरीश चंद्र आर्य को सौंपी गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsधोखाधड़ी के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज