शिक्षकों को स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के संचालन की जानकारी दी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर जिले में आईसीटी परियोजना के तहत पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। यह प्रशिक्षण 5 से 9 अक्टूबर तक चल रहा है, जिसमें 146 शिक्षक भाग ले रहे हैं। शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के संचालन की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में आईसीटी का प्रभावी उपयोग करना है।

शिक्षकों को स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के संचालन की जानकारी दी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी परियोजना) के तहत पांच दिवसीय आईसीटी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को भागलपुर शहर समेत विभिन्न प्रखंडों में जारी रहा। शिक्षकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण पांच से नौ अक्टूबर तक चलेगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों के 73 आईसीटी लैब के दो-दो शिक्षकों सहित कुल 146 शिक्षक प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का आयोजन झुनझुनवाला आदर्श गर्ल्स हाई स्कूल, मध्य विद्यालय श्रीरामपुर अकबरनगर, गणपत सिंह हाई स्कूल व रामधारी हाई स्कूल नवगछिया में किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के प्रभावी संचालन की जानकारी दी जा रही है।

शिक्षकों को कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरनेट, डिजिटल शिक्षण सामग्री तैयार करने तथा आधुनिक तकनीकों के शैक्षणिक उपयोग का व्यावहारिक जानकारी दी रही है। जिला आईसीटी कोऑर्डिनेटर मो. तकी अहमद ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल तकनीक के उपयोग में दक्ष बनाकर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का बेहतर संचालन सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षक राकेश कुमार, सनी राज, आनंद, राकेश, अनुष, मिथुन सहित अन्य प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को आईसीटी के माध्यम से पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षकों को स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के संचालन की जानकारी दी