आईसीएसएसआर : पोस्ट डॉक्टरल और सीनियर फेलोशिप के लिए आवेदन 21 तक

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) ने 2026 के लिए पोस्ट डॉक्टरल और सीनियर फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक शोधार्थी 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के तहत उम्मीदवारों को आयु सीमा और शोध योग्यताओं का पालन करना होगा। अधिक जानकारी www.icssr.org पर उपलब्ध है।

आईसीएसएसआर : पोस्ट डॉक्टरल और सीनियर फेलोशिप के लिए आवेदन 21 तक

भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) ने वर्ष 2026 के लिए पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप और सीनियर फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक शोधार्थी 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी आईसीएसएसआर की ओर से जारी अधिसूचना में दी गई है। पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप के लिए सामाजिक एवं मानव विज्ञान के क्षेत्र में पीएचडी पूरी कर चुके प्रारंभिक स्तर के शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक न हो। वहीं सीनियर फेलोशिप के लिए 45 से 70 वर्ष की आयु के शोधकर्ता पात्र होंगे। जिन्होंने सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में पीएचडी की हो और उत्कृष्ट शोध का योगदान दिया हो।

अधिक जानकारी www.icssr.org पर ली जा सकती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।