लालू व अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला टला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी से जुड़े लारा प्रोजेक्ट धनशोधन मामले में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला फिर टाल दिया। इस मामले में 16 लोग आरोपी हैं, जिसमें लालू, राबड़ी देवी, और तेजस्वी यादव शामिल हैं। फैसला अब 14 अगस्त को सुनाया जाएगा।

लालू व अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला टला

राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी से जुड़े लारा प्रोजेक्ट धनशोधन मामले में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला फिर टाल दिया। इसके पहले भी कोर्ट ने 16 जुलाई, नौ जून, 22 मई और छह मई को भी मामले में फैसला टाल दिया था। विशेष जज विशाल गोगने की अदालत अब 14 अगस्त को फैसला सुनाएगी। कोर्ट ने 13 फरवरी को मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है। एजेंसी के मुताबिक, लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेलमंत्री रहते हुए रेलवे के दो होटलों को आईआरसीटीसी को ट्रांसफर किया और होटलों की देखभाल के लिए टेंडर जारी किए थे।

रांची और पुरी के दो होटलों का आवंटन कोचर बंधु की कंपनी सुजाता होटल को ट्रांसफर कर दिया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।