कारों में कैंसर पैदा करने वाले रसायनों की जांच मई 2027 तक पूरी होगी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-आईसीएमआर ने एनजीटी में प्रगति रिपोर्ट दाखिल कर दी सूचना नई

कारों में कैंसर पैदा करने वाले रसायनों की जांच मई 2027 तक पूरी होगी

-आईसीएमआर ने एनजीटी में प्रगति रिपोर्ट दाखिल कर दी सूचना नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। कारों में कैंसर पैदा करने वाले रसायनों का पता लगाने के लिए देशभर में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का अध्ययन चल रहा है। आईसीएमआर ने एनजीटी को बताया कि अध्ययन मई, 2027 तक पूरा हो जाएगा।इस अध्ययन के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में कारों के अंदर से नमूने लिए जा रहे हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने आईसीएमआर की प्रगति रिपोर्ट पर गौर किया। एनजीटी ने आईसीएमआर को अध्ययन की स्थिति से जुड़ी नई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

मामले की अगली सुनवाई चार नवंबर को होगी। यह मामला एनजीटी द्वारा एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वत: संज्ञान लेने से शुरू हुआ था, जिसमें कारों के अंदर कैंसरकारी रसायनों की मौजूदगी का दावा किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2015 से 2022 मॉडल वाली 101 इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और हाइब्रिड कारों के अंदर की हवा की जांच की गई थी। इनमें से 99 फीसदी कारों में टीसीआईपीपी नाम का फ्लेम रिटार्डेंट (अग्निरोधक) पाया गया था। अमेरिका का नेशनल टॉक्सिकोलॉजी प्रोग्राम इस रसायन को संभावित कैंसरकारी पदार्थ के तौर पर जांच रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ज्यादातर कारों में टीडीसीआईपीपी और टीसीईपी नाम के दो अन्य फ्लेम रिटार्डेंट भी मिले। इन दोनों को कैंसरकारी माना जाता है। मामले में एनजीटी ने आईसीएमआर को अपना स्वतंत्र अध्ययन करने का निर्देश दिया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकारों में कैंसर पैदा करने वाले रसायनों की जांच मई 2027 तक पूरी होगी