सहरसा : आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय बदला
हिन्दुस्तान, भागलपुर
आईसीडीएस विभाग ने मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। नए समय अनुसार, ये केंद्र सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेंगे। महिला पर्यवेक्षिका ने बताया कि सभी सेविकाओं को नए समय की जानकारी दी जा चुकी है।

सत्तर कटैया, एक संवाददाता। आईसीडीएस विभाग के निर्देश पर मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। बाल विकास परियोजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शीतकालीन सत्र में आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। महिला पर्यवेक्षिका ने बताया कि नए समय की जानकारी सभी सेविकाओं को दे दी गई है।

