ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशTET में गड़बड़ी: IAS अधिकारी सुशील खोडवेकर पुणे से अरेस्ट, 31 जनवरी तक पुलिस रिमांड

TET में गड़बड़ी: IAS अधिकारी सुशील खोडवेकर पुणे से अरेस्ट, 31 जनवरी तक पुलिस रिमांड

आईएएस सुशील खोडवेकर को पुणे की साइबर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 2020 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में हेरफेर का आरोप है। आईएएस अधिकारी को शनिवार सुबह ठाणे से...

TET में गड़बड़ी:  IAS अधिकारी सुशील खोडवेकर पुणे से अरेस्ट, 31 जनवरी तक पुलिस रिमांड
हिन्दुस्तान टाइम्स,पुणेSat, 29 Jan 2022 06:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आईएएस सुशील खोडवेकर को पुणे की साइबर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर 2020 में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में हेरफेर का आरोप है। आईएएस अधिकारी को शनिवार सुबह ठाणे से गिरफ्तार किया गया और उसी दिन अदालत में पेश किया गया। खोडवेकर वर्तमान में कृषि विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात हैं। हालांकि, वह पूर्व में स्कूली शिक्षा और खेल विभाग के उप सचिव के रूप में कार्यरत थे।

शिक्षक पात्रता परीक्षा में हेरफेर के आरोप में साइबर पुलिस टीम ने आईएएस सुशील खोडवेकर को गिरफ्तार किया। उन्हें पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुमार घडागे मामले की जांच कर रहे हैं।

नाम न छापने की शर्त पर जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ बहुत सारे सबूतों मिले थे, लंबी जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है, उनकी टीईटी 2020 की परीक्षा में गड़बड़ करने वालों का साथ देने आरोप है।

इससे पहले पुणे पुलिस के कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने शुक्रवार को खुलासा किया था कि कुल 7,880 असफल / अपात्र उम्मीदवारों के परिणामों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस संबंध में राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज दी गई है। सुशील की गिरफ्तारी से पहले महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के प्रमुख तुकाराम सुपे और शिक्षा विभाग के सलाहकार अभिषेक सावरिकर को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। टीईटी 2017-2018 में गड़बड़ी से जुड़े एक अन्य मामले में जीए सॉफ्टवेयर के अश्विनी कुमार और सुपे के पूर्ववर्ती सुखदेव डेरे को भी गिरफ्तार किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें