केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पाकिस्तान में जन्मे और भारत की नागरिकता हासिल करने वाले गायक अदनान सामी को इस साल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी इसे ''सुन" रहे होंगे। मंत्री ने शनिवार (25 जनवरी) को ट्वीट किया, ''मुझे उम्मीद है कि शाहीन बाग सुन रहा है। भारत नागरिकता छीनने में भरोसा नहीं करता।"
उन्होंने कहा, ''प्रतिभाशाली श्री अदनान सामी को पद्म श्री से नवाजे जाने पर बधाई। वह उन कई लोगों में से एक हैं, जिन्होंने भारत के संविधान में भरोसा जताया और जिन्हें भारतीय नागरिकता दी गई।" प्रदर्शनकारी सीएए के खिलाफ पिछले एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं।
Congratulations to the talented Sh @AdnanSamiLive on being honoured with a Padma Shri.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) January 25, 2020
He is one of the many who reposed faith in the constitution of India & were granted Indian citizenship.
I hope Shaheen Bagh is listening. India doesn't believe in taking away citizenships. pic.twitter.com/RuPohmyXSb
राष्ट्रपति ने इस साल 141 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाने को मंजूरी दी है जिनमें चार मामलों में दो-दो लोगों को संयुक्त पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं में 34 महिलाएं है। इनमें विदेशी/एनआरआई/पीओआई/ओसीआई श्रेणी से 18 लोग हैं और 12 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते है। इस साल सात हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है जबकि पद्मभूषण के लिए 16 और पद्मश्री के लिए 118 लोग चुने गए हैं। पद्म भूषण असाधारण एवं विशिष्ट सेवा, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्म श्री विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।