हुंदै कार्यकारी स्तर पर 20 प्रतिशत महिलाएं भर्ती करेगी
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने 2030 तक अपने कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है। वर्तमान में, कंपनी के 4,000 से अधिक कार्यकारी कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 8 प्रतिशत से अधिक है। साथ ही, 2026 में युवा प्रतिभाओं में लगभग 45 प्रतिशत महिलाएं होंगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की योजना विविधता बढ़ाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रतिभाओं की मजबूत शृंखला तैयार करने के प्रयासों के तहत 2030 तक अपने कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की है। कंपनी ने कहा कि हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के 4,000 से अधिक कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों में फिलहाल आठ प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। बयान के अनुसार, इसके साथ ही 2026 में नियुक्त युवा प्रतिभाओं (प्रबंधन प्रशिक्षुओं एवं इंजीनियर प्रशिक्षुओं) में करीब 45 प्रतिशत महिलाएं हैं।


