हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तिथि अभी तय नहीं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

उत्तर रेलवे ने हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तिथि की जल्द घोषणा करने की जानकारी दी। ट्रेन जींद से सुबह 7:40 बजे रवाना होकर सोनीपत पहुंचने में 2 घंटे लेगी। यह 12 स्टेशनों को कवर करेगी और अधिकतम गति 110 किमी/घंटा होगी। किराया 10 से 35 रुपये के बीच रहने की संभावना है।

हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तिथि अभी तय नहीं

हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तिथि जल्द तय होगी। उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। रेलवे ने बताया कि अभी ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर कोई दिशा- निर्देश जारी नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद है कि इसका संचालन जल्द होगा। रेलवे बोर्ड की ओर से आठ जुलाई को उत्तर रेलवे को जारी आधिकारिक पत्राचार में सामने आया है कि हाइड्रोजन ट्रेन जींद रेलवे स्टेशन से सुबह सात बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और नौ बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचेगी। 12 स्टेशन से ये ट्रेन गुजरेगी। अभी छह ट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। किराए को लेकर अभी कोई स्पष्ट दिशा- निर्देश नहीं हैं।

अनुमान है कि इसका किराया 10 से 35 रुपये तक हो सकता है। ट्रेन की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रतिघंटा है जबकि इसका संचालन 75 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से होगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।