ऐसा पति ढूंढो जो घर का काम कर सके, CJI की पूर्व पत्नी से लॉ फर्म ने कहा था; चंद्रचूड़ ने सुनाया किस्सा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

चीफ जस्टिस ने कहा, "जब मेरी दिवंगत पूर्व पत्नी ने परिवार के बारे में पूछा तो उनसे कहा गया कि आप ऐसा पति ढूंढो जो घर का काम कर सके।" सीजेआई ने कहा कि अब चीजें बदल रही हैं।

husband who can do housework law firm ask to cji late ex-wife chandrachud told story

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को अपनी पूर्व पत्नी के इंटरव्यू अनुभवों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वह एक लॉ फर्म में इंटरव्यू देने गईं तो उनसे कहा गया कि काम के घंटे तय नहीं हैं और 24x7, 365 दिन काम होगा। ऐसा पति खोजिए जो घर के काम कर सके। आपको बता दें कि वह पेशे से वकील थीं। इस घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने लॉ फर्म्स और वकीलों के चैंबरों में बेहतर काम के समय के साथ-साथ काम और जीन संतुलन की वकालत की।

सीजेआई ने कहा, "मेरी दिवंगत पूर्व पत्नी एक वकील थीं। जब वह एक लॉ फर्म में गईं, तो उन्होंने पूछा कि कितने घंटे काम करने पड़ेंगे। उन्हें बताया गया कि यह 24x7 और 365 दिन का काम है। आपको यहां हर दिन काम करना होगा।" इसके अलावा उनकी पूर्व पत्नी को यह भी कहा गया कि पारिवार के लिए उनके पास समय नहीं होगा।

चीफ जस्टिस ने कहा, "जब मेरी दिवंगत पूर्व पत्नी ने परिवार के बारे में पूछा तो उनसे कहा गया कि आप ऐसा पति ढूंढो जो घर का काम कर सके।" सीजेआई ने कहा कि अब चीजें बदल रही हैं।

वह बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के 31वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में सीजेआई ने कहा कि वह अपनी महिला क्लर्कों को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति में घर से काम करने की अनुमति देते हैं।

सीजेआई ने कहा, "पिछले साल पांच में से चार लॉ क्लर्क महिलाएं थीं। उनके लिए मुझे फोन करना आम बात है। वह मुझे बेझिझक अपने मासिक धर्म के बारे में बताती हैं। मैं उनसे घर से काम करने के लिए कहता हूं। उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कहता हूं।' उन्होंने कहा, ''हमने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में महिला शौचालयों में सैनिटरी नैपकिन डिस्पेंसर भी उपलब्ध कराए हैं।''

सीजेआई ने स्नातक के छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि एक अच्छा वकील बनने से पहले एक अच्छा इंसान बनना जरूरी है।

उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया था कि कानूनी पेशे से जुड़े लोग अपनी नौकरी से जुड़े लंबे समय पर गर्व करते हैं। इससे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऐसा पति ढूंढो जो घर का काम करे,CJI की पूर्व पत्नी से लॉ फर्म ने कहा था