मनीगाछी:पत्नी की गर्दन रेतकर सिर धड़ से अलग किया

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

पवन झा, मनीगाछी से। वाजितपुर थाने के विधिपुर गांव में पति ने पत्नी प्रमीला देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी रामसुफल चौपाल पत्नी के शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। मृतका के बेटे प्रकाश ने घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मनीगाछी:पत्नी की गर्दन रेतकर सिर धड़ से अलग किया

पवन झा,मनीगाछी। वाजितपुर थाने की जतुका पैकटोल पंचायत के विधिपुर गांव में गुरुवार रात पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी रामसुफल चौपाल उर्फ कारी चौपाल पत्नी प्रमीला देवी (35)के शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। मृतका के 12 वर्षीय पुत्र प्रकाश चौपाल (कक्षा 8 का छात्र) ने बताया कि रात में पिता मंदिर से लौटे तो मां उनके कमरे में चली गई। प्रकाश बगल के कमरे में सोया था। देर रात मां के चीखने की आवाज सुनकर उसने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन कुंडी बाहर से लगी होने के कारण वह निकल नहीं सका।

सुबह चचेरी बहन से कुंडी खुलवाई। पिता के कमरे में गया तो वहां मां का कटा सिर धड़ से अलग पड़ा था। बेनीपुर के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमनीगाछी:पत्नी की गर्दन रेतकर सिर धड़ से अलग किया