बुलंदशहर : निकाह के चार माह बाद पत्नी को पीट पीटकर डाला
बुलंदशहर के गांव पिलखना में फेमुद्दीन ने अपनी दूसरी पत्नी खुशबू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पड़ोसियों से मामले की जानकारी मिली। फेमुद्दीन की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। मामला अभी दर्ज नहीं हुआ।
बुलंदशहर। नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना में पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। नरौरा पुलिस ने बताया कि नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना में पति फेमुद्दीन का अपनी दूसरी पत्नी खुशबू (27 वर्ष) से शुक्रवार देर शाम झगड़ा हुआ था। आरोप है कि झगड़े में पति फेमुद्दीन ने पत्नी खुशबू की पीट-पीट कर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार फेमुद्दीन और खुशबू की करीब 4 महीने पहले निकाह हुआ था। फेईमुद्दीन और खुशबू दोनों की यह दूसरी शादी थी।
फेमुद्दीन के पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। घटना के बाद पड़ोसियों ने खुशबू के मायके लिसाड़ी गेट, मेरठ में मामले की सूचना दी। और फिर किसी तरह सूचना नरौरा पुलिस तक पहुंची।घटना की सूचना मिलते ही रात में ही नरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल खुशबू को डिबाई चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। बाद में खुशबू का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।फेमुद्दीन के साथ उसके माता-पिता भी घर में रहते थे। लेकिन घटना के बाद से पूरा परिवार फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

