पत्नी की बेबफाई से क्षुब्ध पति ने की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

पत्नी की बेवफाई से दुखी पति ने नोएडा में आत्महत्या कर ली। मृतक धीरज सिंह दिन में घर लौटे थे। उन्होंने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की। पत्नी घर छोड़कर गई थी और एक युवक से शादी कर ली थी, जिससे पति को धक्का लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पत्नी की बेबफाई से क्षुब्ध पति ने की आत्महत्या

जवां, संवाददाता। पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतक धीरज उर्फ धीरू सिंह पुत्र सूरजपाल निवासी तेजपुर नोएडा में मजदूरी करता था वह आज ही दोपहर नोएडा से घर लौटा था। करीब 1:00 बजे उसने घर के कमरे में छत के हुक से गले में कपड़े का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। किसी ने जंगले से मृतक के शव को झूलते देखा तो पड़ोसियों ने किवाड़ तोड़कर मृतक को नीचे उतारा एवं मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक के भाइयों का कहना है कि मृतक की पत्नी घर छोड़कर चली गई थी जो परिवार के ही एक युवक से प्रेम करती थी जहां उसने मंदिर में उसके साथ शादी कर ली थी, जब मृतक को इस बात का पता लगा तो उसने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपत्नी की बेबफाई से क्षुब्ध पति ने की आत्महत्या