रश्मि की हत्या के बाद ताहापुर गांव में मातम

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

पति ने छीन ली रश्मि की जिंदगी लखनऊ में मुख्य आरक्षी ने ली थी

रश्मि की  हत्या के बाद ताहापुर गांव में मातम

पति ने छीन ली रश्मि की जिंदगी लखनऊ में मुख्य आरक्षी ने ली थी पत्नी की जान

लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार

ताहापुर गांव में मातम

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। लखनऊ में पति के हाथों गांव की बेटी रश्मि की हत्या की खबर जैसे ही ताहापुर गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। जिस बेटी को परिजनों ने बड़े अरमानों से वर्ष 2015 में विदा किया था, उसकी रविवार को दर्दनाक मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने लखनऊ में ही बैकुंठ धाम पर रश्मि का अंतिम संस्कार कर दिया। पीछे रह गया उसका महज नौ माह का मासूम बेटा, जिसे अभी यह भी नहीं मालूम कि उसकी मां अब कभी लौटकर नहीं आएगी।

पति द्वारा प्रताड़ना

मालीपुर थाना क्षेत्र के ताहापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल शेषमणि श्रीवास्तव की 40 वर्षीय पुत्री रश्मि श्रीवास्तव का विवाह वर्ष 2015 में अयोध्या के निरालानगर निवासी हिमांशु श्रीवास्तव से हुआ था। हिमांशु पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है और वर्तमान में लखनऊ में तैनात था। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही रश्मि को पति की ओर से प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। परिवार ने कई बार दोनों के बीच समझौता कराया, लेकिन हालात नहीं सुधरे। तमाम तकलीफों के बावजूद रश्मि अपना परिवार बचाने की उम्मीद में पति के साथ रहती रही।

हत्या का घटनाक्रम

रविवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान हिमांशु ने रश्मि पर लोहे के मूसल से वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रश्मि की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को जानकारी दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद लखनऊ में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिवार की दुखद स्थिति

रश्मि के भाई गौरव उर्फ आदर्श श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बहन को इससे पहले भी उसके पति ने जान से मारने का प्रयास किया था। परिवार के मुताबिक, रश्मि लंबे समय से प्रताड़ना सहती रही, लेकिन अपने छोटे से परिवार को बचाने के लिए वह सब कुछ सहती रही। आखिरकार वही आशंका सच साबित हुई, जिसका डर परिवार को लंबे समय से सताता था।

नौ माह का तन्मय

रश्मि की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल उसके नौ माह के मासूम बेटे तन्मय को लेकर है। जिस मां की गोद में वह पल रहा था, वह अब हमेशा के लिए उससे दूर हो गई। परिवार के लोग जब रश्मि के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, तब मासूम तन्मय इस सबसे अनजान था। उसे क्या पता कि उसकी मां अब कभी उसे अपनी गोद में नहीं उठाएगी। परिजनों की आंखों में बेटी को खोने का दर्द और मासूम के भविष्य की चिंता साफ दिखाई दे रही थी।

पिता का दोष

जिस पिता की गोद में होना था महफूज, वही बना मां का हत्यारा। रश्मि की हत्या की घटना का सबसे पीड़ादायक पहलू यह भी है कि वारदात के बाद आरोपी पति करीब तीन घंटे तक अपने नौ माह के बेटे को गोद में लेकर बाहर घूमता रहा। मासूम उस समय अपनी मां की मौत से पूरी तरह अनजान था। जिस पिता की गोद बच्चे के लिए सुरक्षा और अपनत्व का सहारा होती है, उसी पर अब मां की हत्या का गंभीर आरोप है। रश्मि के भाई सौरभ और गौरव के सामने बहन की मौत के साथ ही मासूम तन्मय के भविष्य का सवाल भी खड़ा हो गया है। रश्मि की मौत से पिता माता दो भाइयों समेत बहन अंकिता का रोते रोते बुरा हाल है।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या रश्मि की हत्या के पीछे मुख्य कारण क्या था?−
हिमांशु ने रश्मि पर लोहे के मूसल से वार कर दिया, जिसके चलते रश्मि की मौत हो गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरश्मि की हत्या के बाद ताहापुर गांव में मातम