अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, युवक पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

रामपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने का विरोध किया। आरोपियों ने उसे मारपीट कर धमकी दी और भाग गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, युवक पर मुकदमा

रामपुर। पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक पति ने विरोध किया आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए तो पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बिलासपुर निवासी एक युवक ने साइबर थाने में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। जब आईडी की जांच की तो सामने आया कि भोट थाना क्षेत्र के केशोंगली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह उसकी पत्नी की फोटो-वीडियो प्रसारित कर रहा है।

पीड़ित ने जानकारी के बाद फोटो-वीडियो वायरल करने का विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी बच्ची को उठा ले जाने तथा उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर लक्ष्मण सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, युवक पर मुकदमा