बेहंदर में हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

कासिमपुर थाना पुलिस ने पत्नी मोनी की सिलबट्टे से हत्या करने के आरोप में कुंज बिहारी को गिरफ्तार किया। शराब की लत के चलते विवाद के दौरान कुंज ने पत्नी के सिर पर वार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे लुधियाना-चंडीगढ़ भागने की कोशिश में पकड़ा।

बेहंदर में हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बेहंदर। कासिमपुर थाना पुलिस ने पत्नी की सिलबट्टे से हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी दायमपुर गांव निवासी कुंज बिहारी को शराब की लत थी और इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार शाम उसकी पत्नी मोनी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर कुंज बिहारी ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह पुलिस ने उसे लुधियाना-चंडीगढ़ भागने की फिराक में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।