महिला के फोटो एडिट कर फेसबुक पर किए पोस्ट

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

दहेज उत्पीड़न के बाद एक पति और उसके भाई ने गांव निवासी एक महिला को सामाजिक रूप से बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। आरोप है कि पति ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की तस्वीरें साझा कीं और अश्लील बातें कीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के फोटो एडिट कर फेसबुक पर किए पोस्ट

दहेज उत्पीड़न के बाद पति का मन नहीं भरा तो उसने अपने भाई के साथ मिलकर गांव निवासी एक पीड़ित महिला को सामाजिक रूप से बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले लिया। ससुराल से निकाली गई पीड़िता के फोटो व्हाट्सएप से चुराकर और पुराने फोटो को एडिट कर फर्जी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दिए।विरोध करने पर आरोपी पति ने पीड़िता को फोन पर अश्लील बातें करते हुए जान से मारने और अपहरण की धमकी दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर निवासी निशा ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2016 को मेरठ जिले के थाना पल्लवपुरम (फेस-2) के ग्राम सोफीपुर निवासी छोटू उर्फ अर्जुन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। वर्ष 2019 में आरोपियों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। माता-पिता का साया सिर से उठ चुका होने के कारण पीड़िता तब से अपने भाई के पास रह रही है.

सोशल मीडिया पर बदनामी

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति छोटू उर्फ अर्जुन और जेठ और देवर राजू उर्फ राज ने सोशल मीडिया पर दो फर्जी फेसबुक आईडी बनाई हैं। इन आईडी के जरिए पीड़िता के व्हाट्सएप और पुराने फोटो को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर समाज में बदनाम करने की नीयत से लगातार पोस्ट किया जा रहा है। हापुड़ कचहरी में तारीख पर आए आरोपियों से जब पीड़िता ने आईडी बंद करने को कहा, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद 18 जुलाई 2026 की शाम आरोपी पति ने पीड़िता के मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें कीं और गंदी-गंदी गालियां दीं। मना करने पर आरोपी ने कहा कि तुझे सोशल मीडिया पर ऐसा बदनाम करूंगा कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी। इसके अगले दिन दोपहर में आरोपी ने दोबारा फोन कर पीड़िता का अपहरण करने और जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द चौधरी ने बताया की आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जल्द उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीड़िता की शादी कब हुई थी?
पीड़िता की शादी 25 नवंबर 2016 को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला के फोटो एडिट कर फेसबुक पर किए पोस्ट