सरकारी इमामबाड़ा में शब-ए-दारी व मजलिस का आयोजन

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

हुसैनगंज में 22 मोहर्रम के अवसर पर इमामबाड़ा में शब-ए-दारी और मजलिस का आयोजन किया गया। मौलाना फ़ज़ले मोमताज़ ख़ान ने कर्बला के त्याग और सत्य के संदेश पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में शबीह-ए-अलम की ज़ियारत और मातम भी किया गया। सभी आयोजकों ने उपस्थित अज़ादारों का आभार व्यक्त किया।

सरकारी इमामबाड़ा में शब-ए-दारी व मजलिस का आयोजन

हुसैनगंज, निज संवाददाता। स्थानीय सरकारी इमामबाड़ा में 22 मोहर्रम (1448 हिजरी) के अवसर पर शनिवार की रात शब-ए-दारी व मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान हज़रत गाज़ी अब्बास अलमदार (अ.स.) का शबीह-ए-अलम बरामद किया गया, जिसकी अज़ादारों ने अकीदत के साथ ज़ियारत की। कार्यक्रम की शुरुआत कमील अज़ीमी एवं अकील हसन की शोज़ख़्वानी तथा अली वज़ीर औन की पेशख़्वानी से हुई। इसके बाद जौनपुर से आए मौलाना फ़ज़ले मोमताज़ ख़ान ने मजलिस को ख़िताब करते हुए वाक़िआ-ए-कर्बला के त्याग, इंसानियत और सत्य के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। मजलिस के उपरांत शबीह-ए-अलम की ज़ियारत कराई गई। इसके बाद अंजुमन फ़िरदौसिया (गोपालपुर), अंजुमन हुसैनिया (ख़ुजवां) एवं अंजुमन असग़रिया (हुसैनगंज) के सदस्यों ने मातम व पुर्सा पेश किया।

विशेष नौहाख्वानी के लिए सुल्तानपुर से आए मशहूर नौहाख्वां मेहफूज़ सुल्तानपुरी ने अपना पुरदर्द कलाम पेश किया, जिसे उपस्थित अज़ादारों ने पूरी अकीदत के साथ सुना। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अज़ादारों का आभार व्यक्त किया। आयोजन अंजुमन असग़रिया, हुसैनगंज की ओर से किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।